WhatsApp Icon

SIR अभियान को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम व एसडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण, बुनकरों ने डीएम को पेश किया अंगवस्त्र

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग नजर आ रहा है। रविवार को क्षेत्र के सभी मतदान बूथों पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा मतदाता सूची का अवलोकन कराया गया। इस दौरान मतदाताओं में भी अच्छी जागरूकता देखने को मिली और बड़ी संख्या में लोगों ने अपने नाम, पते एवं अन्य विवरणों की जांच की।


जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल ने टांडा क्षेत्र के दर्जनों मतदान बूथों का औचक निरीक्षण किया, जहां बुनकर समाज द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची के अद्यतन कार्य की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए, ताकि हर पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल रहे।
वहीं उपजिलाधिकारी टांडा डॉ. शशि शेखर ने भी विभिन्न बूथों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ के कार्यों की समीक्षा करते हुए मतदाताओं से संवाद किया और उन्हें SIR अभियान के महत्व के बारे में जानकारी दी।
टांडा पहुंचे डीएम श्री अनुपम ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे समय रहते अपनी मतदाता सूची की जांच कर आवश्यक संशोधन अवश्य कराएं।
प्रशासन की इस सक्रियता से मतदाताओं में विश्वास बढ़ा है और SIR अभियान को सफल बनाने में सहयोग मिल रहा है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को बुनकर समाज द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!