WhatsApp Icon

एसडीएम ने एसआईआर को लेकर की विशेष बैठक, बूथों पर दो दिवसीय विशेष कैंप लगाने का निर्देश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा एसआईआर में पाई गई खामियों के बाद बीएलओ और सुपरवाइजर पर कार्रवाई किए जाने के उपरांत जलालपुर उप जिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता ने सक्रियता और अधिक बढ़ा दी है। उन्होंने स्वयं प्रतिदिन स्थलीय निरीक्षण करते हुए आधा दर्जन से अधिक बूथों का दौरा कर रहे है और दर्जनों मतदाताओं से संपर्क कर सही दस्तावेज़ों के साथ शीघ्र एसआईआर फॉर्म भरकर जमा करने की अपील की।

उपजिलाधिकारी ने लगातार बीएलओ व सुपरवाइज़रों के साथ बैठकें कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिसको लेकर गुरुवार को उन्होंने एसआईआर फॉर्म भरने की स्थिति, प्रक्रिया के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली और सही व स्पष्ट विवरण भरने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इसके अलावा, क्षेत्र में कार्यरत बीएलओ के सवालों और समस्याओं का समाधान भी किया। एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया को युद्धस्तर पर पूरा कराने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता ने तहसील क्षेत्र के सभी बूथों पर दो दिवसीय विशेष कैंप लगाने का निर्देश दिया है, जिसकी मॉनिटरिंग वे स्वयं करने की भी बात कही। [admind id=”1″]

अन्य खबर

एक मंच पर गूंजेगी उर्दू की मिठास और हिंदी कविता का तेवर, बसखारी में सजने जा रही अदब की बड़ी महफिल, जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर-कवि

निर्विवाद मुकदमों पर भी कुंडली मारकर बैठा तहसील तंत्र! आदेशों का अमलदरामद नहीं, नाराज अधिवक्ता ने एसडीएम कोर्ट के गेट पर दिया धरना

पैर की ठोकर से उखड़ रही सड़क की गिट्टी, निर्माण की खुली पोल! सरकारी धन की बंदरबांट की आशंका

error: Content is protected !!