WhatsApp Icon

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से गिरी नीचे – राहत कार्य जारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपद से होकर आज़मगढ़ से दिल्ली जाने वाली प्राइवेट बस अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सम्मोपुर गाँव के निकट ओवर ब्रिज से अनियंत्रित होकर नीचे गिर कर पलट गई। घटना के कारण यात्रियीं की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया।

घटना स्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान भारी पुलिस बल के साथ पहुंच कर बस में फंसे लोगों को निकालने का काम तेज़ किया। घटना में एक कि दर्दनाक मौत की भी सूचना प्राप्त हो रही है जबकि समाचार लिखे जाने के एक व्यक्ति के फंसे होने की भी सूचना है तथा सभी घायलों को एम्बुलेंस व अन्य वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है जहां इमरजेंसी में अतिरिक्त चिकित्सक लगाए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मालीपुर मार्ग पर सम्मोपुर में आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली श्रीराम ट्रेवल्स की ए.सी बस के साथ दुर्घटना हुई। चर्चा है कि बस ओवर ब्रिज से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई जिससे चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों के साथ काफी कम समय में प्रशासनिक व पुलिस टीम पहुंच गई और घायलों को बस से निकाल कर जिला अस्पताल भेजा गया। घटना में एक युवक की मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ है हालांकि अभी तक स्वास्थ विभाग द्वारा पुष्टि नहीं किया गया है। बचाओ कार्य मे दो क्रेन भी लगाई गई है  घटना स्थल पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह, पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ सहित सांसद रितेश पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयम्बक तिवारी, अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर, कटेहरी विधायक लालजी वर्मा आदि पहुंच कर घायलों को बचाने में जुट गए हैं।

अन्य खबर

अखिलेश की गिरफ्तारी की खबर से भड़के सपाई, रात में ही सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; अकबरपुर, जलालपुर और आलापुर में धरना-प्रदर्शन, गूंजे सरकार विरोधी नारे

दिनदहाड़े खजूरी बाजार में चली गोली! दुकान पर बैठे युवक को मारी गोली, SP पहुंचीं मौके पर; तीन नामजद समेत चार पर केस

घर में रखा आधा कटा कटहल बना जहर! एक ही परिवार के 7 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार, अस्पताल में भर्ती

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.