WhatsApp Icon

विश्व शौचालय दिवस पर विद्यालय में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया एवं प्लान इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में विश्व शौचालय दिवस का आयोजन पीएम विद्यालय सुरापुर में संपन्न हुआ।
[admind id=”1″]
डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम तथा प्लान इंडिया के संयुक्त सहयोग से जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं समुदाय स्तर पर विश्व शौचालय दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर स्वच्छता के महत्व, सुरक्षित शौचालय उपयोग, तथा हाथ धोने की सही तकनीक पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।


कार्यक्रम में जिला प्रभारी, छात्र छात्राओं द्वारा कला और निबंध प्रतियोगिता, हैंडवॉश डेमोंस्ट्रेशन, तथा टॉयलेट हाइजीन पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नि.जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए बच्चों और समुदाय को स्वच्छ शौचालय उपयोग करने, खुले में शौच न करने, तथा घर–विद्यालय में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया एवं प्लान इंडिया के प्रतिनिधियों ने बताया कि विश्व शौचालय दिवस का उद्देश्य शौचालय उपयोग, साफ सफाई और सुरक्षित स्वच्छता प्रथाओं को बढ़ावा देना है, ताकि स्कूलों व समुदायों में स्वास्थ्यपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण भाजपा जिला मंत्री सुनील पासवान, ग्राम प्रधान, संस्था के उत्कर्ष पाठक एवं नीरज दीक्षित उपस्थित रहे।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!