WhatsApp Icon

निमंत्रण कार्ड वितरण कर लौट रहे भाई बहन के साथ पेश आया दर्दनाक हादसा

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरा कमल के पास बुधवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें शादी का कार्ड बाँटकर लौट रहे भाई बहन को एक अज्ञात तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साहबतारा निवासी सनी सोनकर अपनी बहन खुशबू के साथ रिश्तेदारों को शादी का निमंत्रण देकर वापस लौट रहे थे। खुशबू की शादी आगामी 25 नवंबर को होनी तय थी। जैसे ही दोनों गौरा कमल के पास पहुँचे, तभी पीछे से आई एक अज्ञात चारपहिया ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में खुशबू का दाहिना पैर पूरी तरह से फ्रैक्चर हो गया, जबकि सनी का बायां पैर बुरी तरह टूट गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक तेज रफ्तार में जलालपुर की ओर फरार हो गया। शादी के महज एक सप्ताह पहले हुए इस हादसे ने दोनों परिवारों पर दुःख का पहाड़ तोड़ दिया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी वाहन और चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। [admind id=”1″]

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!