WhatsApp Icon

समाज को आईना दिखाने का काम करते हैं पत्रकार : एसडीएम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पत्रकार समाज के नाक, कान और दर्पण हैं जो अपनी लेखनी से समाज को आईना दिखाने का काम करते हैं।


उक्त बातें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी आलापुर सौरभ शुक्ला ने कही।
जिले के आलापुर तहसील अंतर्गत पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध मेला गोविंद साहब के निरीक्षण भवन में बुधवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की पत्रकार और सामाजिक सरोकार विषय पर संगोष्ठी संपन्न हुई।
संगोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी आलापुर सौरभ शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि जिले के वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर बग्गा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ कुमार ने किया।
जिला महामंत्री शिवकुमार गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष सुनील सिंह नेतृत्व में पत्रकारों ने अतिथियों को 21 किलो की माला पहनकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि उप जिलाधिकारी आलापुर सौरभ शुक्ला ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण है जो समाज को आईना दिखाने का काम करता है।
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर बग्गा ने पत्रकारिता को बहुत बड़ी जिम्मेदारी भरा कार्य बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कि पत्रकारों को अपने अंदर झांकना होगा अपनी समीक्षा खुद करनी होगी और पीत पत्रकारिता से बचना होगा।
अयोध्या मंडल संरक्षक शरीफ मसूदी ने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष पत्रकारिता करनी होगी समाज के दबे कुचले एवं जनहित की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करना चाहिए।
कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार नियाज़ तौहीद सिद्दीकी ने किया।
संगोष्ठी में मेला अध्यक्ष भोमेंद्र सिंह उर्फ पप्पू, मेला व्यवस्थापक आशु सिंह, कलम कबीला अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम सहित अनेक समाजसेवी एवं पत्रकारों को अंग वस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विचार गोष्ठी में मंडलअध्यक्ष आजमगढ़ वीरभद्र सिंह, जिलाअध्यक्ष संतकबीर नगर सौरभ त्रिपाठी, फोटोग्राफर लल्लन गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, योगेंद्र यादव, सुनील सिंह, कृष चंद्र दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अनीस मसूदी, मनोज यादव, शमीम अहमद, राम बहादुर यादव, अनिल सिंह, डी एस यादव, अरविंद सिंह उर्फ मंटू, सदस्य जिला पंचायत अश्वनी यादव, पूर्व प्रमुख बलिराम गौतम, पूर्व सदस्य जिला पंचायत जाकिर हुसैन, रोहित पाठक, राजमंगल सिंह, पद्माकर सोनी सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

अन्य खबर

1200 वोटर वाले बूथों पर चलेगा निर्वाचन आयोग का डंडा! विधानसभा चुनाव से पहले बूथों के पुनर्गठन की तैयारी तेज

जहरीली चाय पिलाकर लूटने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा; 20 हजार के इनाम से नवाजी गई इब्राहिमपुर पुलिस टीम!

उधारी के रुपये मांगने पर खूनी हमला, 81 वर्षीय वृद्धा की मौत; चार गिरफ्तार, दो बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में

error: Content is protected !!