WhatsApp Icon

एसडीएम व सीओ ने पांच महिलाओं को प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया सम्मानित, जानिए कारण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: समाज में महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने और जागरूकता फैलाने के लिए पांच सामाजिक महिला कार्यकर्ताओं को टाण्डा एसडीएम व सीओ टाण्डा द्वारा सम्मानित किया गया। इन महिलाओं ने अपने क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है।


उप जिलाधिकारी टाण्डा डॉ शशि शेखर व क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार द्वारा क्षेत्राधिकारी कार्यालय टाण्डा में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत समाज में महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने और जागरूकता फैलाने के लिए सामाजिक महिला कार्यकर्ता श्रीमती आरती विश्वकर्मा निवासी ग्राम बड़ागांव इब्राहिमपुर थाना इब्राहिमपुर, श्रीमती गीता देवी निवासी ग्राम अमीनपुर थाना इब्राहिमपुर, ज्योति सिंह निवासी ग्राम पृथ्वीपुर थाना हँसवर, माधुरी निवासी ग्राम पृथ्वीपुर थाना हँसवर, रंजना वर्मा पत्नी अलोक वर्मा निवासी ग्राम बिरही थाना अलीगंज को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इन महिलाओं ने अपने क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है जागरूकता का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। इन सम्मानित महिलाओं ने विभिन्न अभियानों और गतिविधियों के माध्यम से समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है।

अन्य खबर

घाघरा में छलांग, दो दिन बाद भी विपिन का सुराग नहीं! गुस्से में पुल पर उतरे ग्रामीण, टाण्डा-कलवारी मार्ग जाम कर मचाया हंगामा

शिव बाबा के पास मौत का तांडव! बुलेट-ई रिक्शा की भीषण भिड़ंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई की मौत, दो गंभीर

गुल्लू हत्याकांड में बड़ा फैसला! उबैदुर्रहमान को उम्रकैद, गोली मार कर हुई थी हत्या, वीडियों हुई थी वायरल

error: Content is protected !!