WhatsApp Icon

विद्यालयों से प्रोजेक्टर लैपटॉप इन्वाइटर आदि चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गत दिनों दो विद्यालयों में हुई चोरी की घटना का बसखारी पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी हुए सामानों को बरामद कर लिया है।
बसखारी थानाक्षेत्र के दसरैचा में संचालित संजय पांडे स्मारक कालेज व बेला परसा में संचालित एसआर चिल्ड्रन एकेडमी से लैपटॉप, इनवर्टर, बैटरी प्रोजेक्टर आदि चोरी हुआ था।

बसखारी पुलिस ने अमरेन्द्र उर्फ मल्लू पुत्र दीपमणि निवासी पट्टी कमाल थाना सम्मनपुर, इंद्रकुमार पुत्र देवी प्रसाद निवासी सीमऊ मोलाना पुर थाना सम्मनपुर, विकास पुत्र संजय निवासी सीमऊ मोलानापुर व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार अदद बैट्री, 01 लैपटॉप, 02 प्रोजेक्टर बरामद किया गया है। [admind id=”1″]

अन्य खबर

एक मंच पर गूंजेगी उर्दू की मिठास और हिंदी कविता का तेवर, बसखारी में सजने जा रही अदब की बड़ी महफिल, जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर-कवि

निर्विवाद मुकदमों पर भी कुंडली मारकर बैठा तहसील तंत्र! आदेशों का अमलदरामद नहीं, नाराज अधिवक्ता ने एसडीएम कोर्ट के गेट पर दिया धरना

पैर की ठोकर से उखड़ रही सड़क की गिट्टी, निर्माण की खुली पोल! सरकारी धन की बंदरबांट की आशंका

error: Content is protected !!