WhatsApp Icon

छात्रों से खचाखच भरी स्कूली बस बड़ी दुर्घटना को दे रही है दावत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: छात्रों से खचाखच भरी स्कूली बस किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है, भरी बस को देख कर अभिभावकों में काफी आक्रोश व्याप्त है लेकिन सम्बन्धित विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।
मामला विवेकानन्द शिशु कुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनटीपीसी से जुड़ा हुआ है। मंगलवार को इल्तिफ़ातगंज में उक्त स्कूल की बस की सभी सीट पर छात्र छात्राएं बैठे हुए हैं और काफी संख्या में छात्र छात्राएं खड़े हैं तथा कई तो दरवाजे के वास खड़े नजर आ रहे हैं, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

छात्रों से खचाखच भरी बस देख कर हर कोई हैरान है लेकिन सम्बन्धित विभाग मूकदर्शक बना हुआ है जबकि अभिभवकों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
बहरहाल छात्रों से खचाखच भरी बस किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दी रही है लेकिन समय से पहले उन पर अंकुश लगाने वाला कोई नज़र नहीं आ रहा है।

अन्य खबर

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

error: Content is protected !!