WhatsApp Icon

एनटीपीसी रामलीला मैदान में होगा दो दिवसीय सरयू मेला का भव्य आयोजन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: महिलाओं की स्वयंसेवी संस्था गरिमा महिला मंडल द्वारा सरयू मेला 2024 का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला एनटीपीसी टांडा की आवासीय कालोनी स्थित रामलीला मैदान में 10 एवं 11 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। गरिमा महिला मंडल समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं महिला उत्थान के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य करती रहती है।


मेले में खान-पान की विविध स्टाल के अतिरिक्त विशेष आकर्षण के लिए कूपन ईनाम की व्यवस्था भी रहेगी। इसके उपरांत विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस अवसर पर गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती आरती पलेई ने बताया कि यह मेला 10 फरवरी को सायं 03 बजे प्रारंभ होकर 11 फरवरी, दिन रविवार को रात्रि 10 बजे तक चलेगा। मेले में विविध प्रकार के देशी और विदेशी व्यंजन एवं सेल्फी प्वाइंट भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। मेले में बच्चों के लिए झूला एवं युवाओं के लिए गेम स्टाल को भी तैयार किया जा रहा है। मेले में दोनों दिन विशेष सांकृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी|
गरिमा महिला मंडल की सचिव श्रीमती अनीता परिहार ने क्षेत्र के सभी लोगों से मेले में सम्मिलित होने एवं सुविधाओं का आनंद उठाने का निवेदन किया।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!