WhatsApp Icon

विषैले जंतु के डसने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sharing Is Caring:

अंबेडकरनगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के गणेश्वर गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के पास मौजूद 55 वर्षीय महिला को किसी विषैले जंतु ने डस लिया। कुछ ही देर में हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।

गणेश्वर गांव निवासी नारायण की पत्नी दुर्गावती शनिवार सुबह घर के समीप थीं। इसी दौरान उन्हें किसी विषैले जंतु ने डस लिया। घटना के बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी जलालपुर लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद दुर्गावती को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन की शादी हो चुकी है, जबकि दो अभी अविवाहित हैं। मां की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्थिति और स्पष्ट होगी तथा उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!