WhatsApp Icon

डम्पर चालक का शव सड़क पर रख कर प्रदर्शन, मुकदमा दर्ज करने की मांग

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: डम्पर चालक की संदिग्ध हालत में मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया तथा डम्पर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग किया।


अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के इल्तिफ़ातगंज मार्ग पर चंदैनी गाँव के निकट ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने डम्पर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के बेलांगर स्कूल के सामने डम्पर मशीन चालक का संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ था। परिजनों ने डम्पर मालिक पर हत्या करने का आरोप लगाया था। शव का पोस्टमार्टम कर शनिवार को परिजनों को जब शव मिला तो मृतक के गाँव के पास शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया जिसकी सूचना सीओ सिटी नीतीश तिवारी, अकबरपुर क्राइम इंस्पेक्टर राजेश सिंह, इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष रितेश पाण्डेय, अलीगंज थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह, टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, आरिया चौकी इंचार्ज जय प्रकाश यादव आदि मौके पर पहुंच गए। परिजनों द्वारा डम्पर मालिक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी आदि ने परिजनों को नियमानुसार कार्यवाही का आश्वसन दिया जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार ले लिए ले जाया गया।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!