WhatsApp Icon

रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल एक नौजवान की इलाज के दौरान मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: रविवार की शाम को हुए एक सड़क हादसे में समीर उर्फ शेरू की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों मोटर साइकिलों को कब्जे में ले लोय है। हादसा की खबर सुनकर पूरे गाँव में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को सम्मनपुर थानाक्षेत्र के बरियावन टाण्डा मार्ग पर दो मोटर साइकिलों की आमने सामने भिड़न्त हो गई जिसमें एक बाइक चालक 24 वर्षीय समीर उर्फ शेरू पुत्र सिरताज निवासी चिंतौरा कोतवाली टाण्डा तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची सम्मनपुर पुलिस ने घायल समीर उर्फ शेरू को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सूत्रों के अनुसार जिला अस्पताल में इलाज के दौरान समीर की मौत हो गई है।

सम्मनपुर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि दो मोटर साइकिलों की भिड़न्त में एक ट्रैक्टर ट्राली के भी हादसा में शामिल होने की खबर मिली थी। मौके पर पहुंच कर घायल को त्वरित इलाज के लिए भेज दिया गया था तथा दोनों मोटर साइकिलों को थाना पर ले आये गया जबकि दूसरा बाइक चालक व ट्रैक्टर ट्राली लेकर चालक भागने में सफल रहा। [admind id=”1″]

अन्य खबर

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

error: Content is protected !!