WhatsApp Icon

दिल्ली की सरकार बदलो तो एक माह में बदल जाएगी यूपी की सरकार : रफीक अंसारी

Sharing Is Caring:

10 साल में जुल्म ज्यादती का बदला लेना है, बीजेपी से बदला है तो लालजी वर्मा को वोट दें : रफीक अंसारी

अम्बेडकरनगर: छठवें चरण के तहत 55 लोकसभा क्षेत्र में आगामी 25 मई को मतदान होना है। सभी प्रत्याशियों व उनके समर्थकों द्वारा तूफानी प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बसपा से मुस्लिम प्रत्याशी कमर हयात अंसारी के आने के कारण समाजवादी पार्टी अपने मूल मुस्लिम मतदाताओं विशेष कर बुनकरों को किसी भी किमत पर खोना नहीं चाहती है जिसके लिए बुनकर बाहुल्य क्षेत्र टांडा नगर में बुनकर समुदाय को एक जुट बनाये रखने के उद्देश्य से मेरठ के विधायक व कद्दावर बुनकर नेता रफीक अंसारी दो दिनों से लगातार मेहनत करते नज़र आ रहे हैं।


उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के अध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन हाजी इफ़्तेख़ार अहमद अंसारी ने बताया कि बुनकरों के कद्दावर नेता व मेरठ विधायक हाजी रफीक अंसारी उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के संरक्षक भी हैं और वो बुधवार व गुरुवार को टांडा में लगातार बुनकर समुदाय से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
विधायक रफीक अंसारी द्वारा सकरावल हाता स्कूल में एवं ताज तिराहा पर नुक्कड़ सभा कर मुस्लिम समाज विशेष रूप से बुनकरों को एक जुट रहने का आह्वान किया। श्री रफीक ने कहा कि मुस्लिम समाज पर 10 साल से हो रही जुल्म ज्यादती का बदला लेना है, भाजपा से बदला लेना है तो सपा प्रत्याशी लाल जी वर्मा को वोट दें। उन्होंने कहा कि आप लोग इंडिया गठबंधन को वोट देकर दिल्ली की सरकार बनाये तो एक माह में यूपी की सरकार भी बदल जाएगी। हाता सकरावल नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी कफील अहमद अंसारी व ताज टाकीज़ नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता कांग्रेस नेता बब्बू राईन ने किया जबकि संचालन सपा जिला उपाध्यक्ष मुशीर आलम अंसारी ने किया। उक्त मौके पर टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा, पूर्व एमएलसी अतहर खान, जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, मदरसा मंज़रे हक प्रबन्धक हाजी अशफाक अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शकील अहमद अंसारी, नगर अध्यक्ष सैय्यद कसीम अशरफ, अब्दुल माबूद अंसारी, फ़िरोज़ अंसारी, मो.जिया अंसारी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

अन्य खबर

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

घंटों मंथन के बाद एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच बनी सहमति, कार्य बहिष्कार वापस

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.