WhatsApp Icon

टाण्डा से करोड़ों की चपत लगाने वाले पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Sharing Is Caring:

एक लाख पर प्रतिमाह 20 हज़ार देने के साथ महंगे दामों में उधारी खरीदता था तैयार कपड़ा

अम्बेडकरनगर(रिपोर्ट:आलम खान – एडिटर इन चीफ/मान्यता प्राप्त पत्रकार) औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा में एक लाख रुपया जमा करा कर प्रतिमाह 20 हज़ार रुपए देने एवं बाजार दाम से अधिक कीमत पर तैयार कपड़ों को एक माह की उधारी पर खरीदने वाले गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

टाण्डा व आसपास ही नहीं बल्कि कई जनपद के लोगों ने भी बड़ा मुनाफा कमाने के चक्कर में अपनी मोटी रक़म दानिश कमर व ताबिश कमर के हवाले कर दिया था लेकिन दानिश कमर अचानक रहस्यमय ढंग से दिल्ली से लापता हो गया जिसकी तलाश में ताबिश कमर ने भी टाण्डा छोड़ दिया और इस दौरान निवेशकों से संपर्क भी टूट गया। कई दिनों के बाद ताबिश कमर ने ही अपने कई निवेशकों को वापस आने की सूचना दिया तो देखते ही देखते उसके नैपुरा आवास पर भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ महिला निवेशकों ने किसी भी दशा में अपने पैसों की वापसी की मांग किया लेकिन ताबिश कमर उन्हें सन्तुष्ट नहीं कर सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर कोतवाली लाने का प्रयास किया मगर निवेशक राजी नहीं हुए जिसके बाद कोतवाली निरीक्षक संतोष कुमार सिंह स्वयं मौके पर पहुंच कर ताबिश कमर को मामले की पूंछतांछ के उद्देश्य से कोतवाली पर ले आए जहां दर्जनों की संख्या में निवेशक भी पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक निवेशक थाना परिसर में मौजूद हैं। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि निवेशकों की लिखित शिकायत पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

अन्य खबर

बीमारी पर ब्रेक, सेहत का फुल फ्री चेकअप: सुपर स्पेशलिस्ट मेगा मेडिकल कैम्प में इलाज व दवा मुफ्त

घाघरा में कूदा मूक-बधिर युवक, घंटों बाद भी नहीं लगा सुराग —सर्च ऑपरेशन जारी

अंकित तिवारी केस पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने खोला मोर्चा, प्रतिनिधि मंडल ने दी चेतावनी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.