WhatsApp Icon

प्राण प्रतिष्ठा आयोजन सम्पन्न होने के बाद भी जनपद में रुट डायवर्जन रहेगा जारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अयोध्या जनपद जाने वाले मार्गों का डायवर्जन प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के बाद भी पूर्व की तरह यथावत रखा गया है क्योंकि अयोध्या जनपद में अत्यधिक भीड़ के दबाव को कम करने का प्रयास जनपद पुलिस द्वारा किया जा रहा है।


22 जनवरी को अयोध्या में बहुचर्चित भगवान श्रीरामलला मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत जनपद अयोध्या में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ होने के कारण जनपद में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने व रुट डायवर्जन को अग्रिम आदेश तक बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी यातायात सुरेश कुमार मिश्र ने रुट डायवर्जन व्यवस्था लागू रखने का आदेश दिया है। सीओ सिटी ने बताया कि अयोध्या जनपद में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ हो गई है जिसके कारण फिलहाल डायवर्जन बरकरार रहेगा और जैसे ही अयोध्या जनपद में भीड़ सामान्य होती है तो डायवर्जन समाप्त कर दिया जाएगा।

अन्य खबर

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

शपथ ग्रहण समारोह में टाण्डा विधायक ने अधिवक्ताओं का जीता दिल; हॉल, शौचालय और दो एसी की सौगात, सराहना

error: Content is protected !!