रक्षाबंधन पर मायके की राह होगी आसान—सरकार का फ्री सफर बहनों के लिए राहत का बड़ा कदम
अम्बेडकरनगर। रक्षाबंधन पर बहनों के सफर को आसान बनाने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराने से जुड़े कार्यक्रम का बुधवार को अम्बेडकरनगर में भी सीधा प्रसारण होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 26 अगस्त को सुबह 10:30 बजे लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में परिवहन विभाग का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के जरिए रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए शुरू की जा रही निःशुल्क बस सेवा को लेकर संदेश दिया जाएगा।
जिले में इसका सीधा प्रसारण लोहिया भवन, अकबरपुर में सुबह 10:30 बजे होगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी। जनपद स्तर पर कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी नोडल श्रीमती कुमकुम धर, अध्यक्ष बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ को सौंपी गई है।




