WhatsApp Icon

रेड क्रॉस सोसायटी राज्य प्रबन्ध समिति के सदस्य ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: रक्त केन्द्र में बी पॉजिटिव ग्रुप की कमी की सूचना पर यूथ आइकॉन एवं रेड क्रॉस सोसायटी राज्य प्रबंध समिति सदस्य प्रवीण गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर में कुल 10 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत 6 युवाओं पन्तलाल, अंकित जायसवाल, मनोज कुमार वर्मा, निरपेंद्र, विंदराज, यशवंत ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, युवाओं में मानवीय संवेदनाओं का विकास करना तथा “रक्तदान – महादान” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था।
कार्यक्रम में डॉ जेपी यादव, डॉ श्वेता, डॉ मुकेश एवं काउन्सलर दीपक नाग ने सक्रिय भागीदारी निभाई। एकत्रित रक्त यूनिट ज़रूरतमंद मरीजों एवं आपात स्थितियों में जीवनरक्षा के लिए उपयोग की जाएगी।
शिविर आयोजक प्रवीण गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा—“रक्तदान किसी व्यक्ति की सबसे बड़ी मानवीय सेवा है। इससे न केवल एक जीवन बचता है, बल्कि समाज में करुणा और जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है।”
उन्होंने यह भी बताया कि युवान फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त प्रयासों से अब तक सैकड़ों युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदाता के रूप में तैयार किया गया है, और यह जनसेवा अभियान निरंतर जारी है।
चिकित्सा अधिकारियों ने रक्तदान के वैज्ञानिक एवं स्वास्थ्यवर्धक लाभों पर प्रकाश डालते हुए नियमित रक्तदान को हर स्वस्थ व्यक्ति का सामाजिक दायित्व बताया।
शिविर की सफलता में रेड क्रॉस टीम, युवान फाउंडेशन के स्वयंसेवक, स्थानीय प्रशासन और चिकित्सा विभाग का विशेष योगदान रहा।
अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अन्य खबर

खबर का असर: दहेज उत्पीड़न मामले में पति, ससुर, देवर और नंदोई पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

1000 बेटियों का कन्यादान… अब IAS-PCS बनाने का संकल्प! धर्मवीर सिंह बग्गा का बड़ा ऐतिहासिक ऐलान

सरपत की झाड़ियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव; इलाके में सनसनी, पहचान कराने में जुटी पुलिस

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.