WhatsApp Icon

श्रीरामलला का बैनर नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी में रखने पर आक्रोशित हुए हिन्दुत्वादी नेता – ईओ की सूझबूझ से मामल हुआ शांत

Sharing Is Caring:
अम्बेडकरनगर: अयोध्या में आयोजित आगामी 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के स्वागत के लिए टाण्डा नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर परिक्षेत्र में स्वागत बैनर लगाने का कार्य किया जा रहा था। श्रीरामलला के उक्त बैनर को नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी में रखने का आरोप लगाते हुए हिन्दुत्वादी नेताओं ने जमकर हंगामा किया।
आक्रोशित लोगों का आरोप था कि श्रीरामलला के कटआउट को कूड़ा गाड़ी में बिना साफ सफाई के रखा गया था जिससे धार्मिक भावना आहत हुई थी। मौके पर पहुँची अलीगंज पुलिस ने समझने बुझाने का प्रयास किया लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हए टाण्डा उपजिलाधिकारी व सीओ सहित अधिशाषी अधिकारी भी पहुंच गए। अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर आशीष कुमार सिंह ने माफी मांगते हुए मामले को समाप्त कराया। नगर पालिका टाण्डा के एक ज़िम्मेदार अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर क्षेत्र को भगवामय करते हुए श्रीरामलला की होल्डिंग लगवाई जा रही है जिसे हाइड्रोलिक मशीन पर लोड कर लगवाई जा रही थी और साथ ही साथ बिना अनुमति के लगी होल्डिंग भी उतारी जा रही थी लेकिन किसी ने बदमाशी करते हुए उतारी गई होल्डिंग वाली गाड़ी में नई होल्डिंग रख दिया जिसे लोगों का आक्रोश बढ़ गया था जिसे ईओ टाण्डा की सूझबूझ के कारण समाप्त करवाया जा सका।

अन्य खबर

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

शपथ ग्रहण समारोह में टाण्डा विधायक ने अधिवक्ताओं का जीता दिल; हॉल, शौचालय और दो एसी की सौगात, सराहना

मां-बाप और नानी को खोकर बेसहारा हुईं दो बहनें; मुख्यमंत्री तक पहुंची फरियाद तो जागा प्रशासन—अब हर महीने मिलेगा सरकारी सहारा

error: Content is protected !!