अम्बेडकरनगर: नरेंद्र देव स्पोर्ट्स क्लब फाउंडेशन द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर पुलवामा शहीदों की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
बुधवार को पुलवामा शहीदों की याद में एवं बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर नरेंद्र देव स्पोर्ट्स क्लब फाउंडेशन के द्वारा नगर के एक मैरिज हॉल में महामाया मेडिकल कालेज के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर में रक्तदानियों को महामाया मेडिकल कालेज द्वारा प्रमाण पत्र देकर हौसला बढ़ाया गया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 22 रक्तवीरों ने पंजीकरण कराया जिसमे से स्वस्थ पाए गए 16 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर संस्था के सचिव राजेंद्र गोंड ने बताया कि रक्तदान कराने का उद्देश्य किसी की जिंदगी बचाना है,संस्था के तरफ से जीवन प्रकाश तिवारी, सुलभ वर्मा आदि लोग उपस्थित रहें।
रक्तकोष विभाग की तरफ से डॉ सिद्धांत त्रिपाठी, पीआरओ बिंदेश्वरी प्रसाद, काउंसलर दीपक नाग, लैब टेक्नीशियन राजकुमार,सत्यम मिश्रा, रामनिवास, आंचल विश्वकर्मा, आरुषि,अमन शुक्ला, रमेश, शिव बहादुर आदि रहे।
उक्त अवसर पर शैलेंद्र वर्मा 26वीं बार, फिरोज अहमद 10वीं बार, ब्रह्मप्रकाश तिवारी 5वीं बार, राजेंद्र प्रसाद गोंड 5वीं बार, पवन कुमार5वीं बार द्वारा रक्तदान किया गया। इसके अतिरिक्त मोहम्मद काशिफ, तनवीर अहमद, धर्मवीर भारतीय, रोहित कुमार, हेना कौसर, मोहम्मद मोहसिन, संतोष कुमार, विवेक मौर्य, फूलचंद्र जायसवाल, मोहम्मद आदिल आदि लोगों द्वारा भी रक्तदान किया गया।
बसन्त पंचमी अवसर पर पुलवामा शहीदों की याद में आयोजित हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर





