WhatsApp Icon

उत्कृष्ट कार्य करने पर कटका थाना को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पारदर्शिता, न्यायायिक, उच्च गुणवत्तापूर्ण सेवाओं तथा बेहतर थाना प्रबंधन में कार्य दशाओं व कार्यालय के रखरखाव हेतु थाना कटका को आईएसओ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।


जलालपुर सीओ सर्कल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थाना कटका को शांति व्यवस्था को बनाए रखने व कानूनों का अनुपालन कराने, जन शिकायतों का समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण करने तथा अपराध की रोकथाम, जांच व अन्वेषण करने मे पुलिस रेगुलेशन एक्ट, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों व विभिन्न शासकीय निर्देशों का अनुपालन करने हेतु प्रदान किया गया है। आइएसओ 9001:2015 प्रमाण पत्र मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी यादवेन्द्र सोनकर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशों व क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कार्य करते हुए कटका थाने की सभी पुलिसकर्मियों के सामूहिक प्रयास से संभव हो पाया है।
क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने पुलिस कर्मियों को बधाई देते इस सर्टिफिकेट के प्राप्त होने का श्रेय कटका थाने के पुलिसकर्मियों दिया तथा बताया कि उच्च अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन व सामूहिक रूप सेकिये गए गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन के कारण ही यह संभव हो पाया है । उन्होंने कहा कि आईएसओ सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाला यह अंबेडकर नगर जिले का पहला थाना है। इससे पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन होगा तथा वह अधिक संवेदनशील तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकार देवेंद्र कुमार मौर्य, डायरेक्टर आर डी गौतम, एडिटर अरविंद कुमार, धीरेंद्र शुक्ला सहित कटक थाना क्षेत्र के अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

अन्य खबर

संयुक्त प्रेस क्लब के संरक्षक सत्य प्रकाश मौर्य को मातृ शोक, चार पीढ़ियों को देख मां राजकुमारी ने दुनिया से ली विदाई

IPS की मां की संदिग्ध मौत पर सपा का यू-टर्न, रूढ़ा जाने वाला प्रतिनिधिमंडल कार्यक्रम स्थगित

IPS की मां की संदिग्ध मौत पर तेज हुई सियासत, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा प्रतिनिधिमंडल कल पहुंचेगा रूढ़ा

error: Content is protected !!