WhatsApp Icon

पड़ोसी जनपद से आई प्रेमिका ने प्रेमी की हाल देख कर किया हंगामा

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: पड़ोसी जनपद आज़मगढ़ की रहने वाली एक युवती का भीटी क्षेत्र के एक युवक से मोबाइल पर बातचीत करते हुए प्रेम हो गया। प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका ने जब प्रेमी को देखा तो उसका होश उड़ गया। प्रेमी को दिव्यांग (दोनों आंखों से देखने में अक्षम) देख कर आज़मगढ़ की युवती ने जमकर हंगामा किया।

सीओ भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि भीटी थानाक्षेत्र के ग्राम आशाजीतपुर अहिरावन से सूचना मिली कि आज़मगढ़ की रहने वाली एक युवती का गाँव के एक युवक से मोबाइल पर बातचीत के दौरान प्रेम प्रसंग हो गया। आज़मगढ़ की प्रेमिका जब प्रेमी से मिलने पहुंची तो उसे दोनों आंखों से दिव्यांग पाया जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। प्रेमी का कहना है कि उसने प्रेमिका को सब कुछ बता दिया था। सीओ भीटी का दावा है कि प्रेमिका ने अपने घर वापस जाने की इच्छा प्रकट किया, जिसे सुरक्षित भेज दिया गया है तथा विधिक कार्यवाही की जा रही है। मामला दो विपरीत समुदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में खूब चर्चाएं हो रही है।

अन्य खबर

उम्मीद पोर्टल पर रिजेक्ट वक्फ संपत्तियों का डाटा 8 जून तक करें अपडेट : जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

आवारा कुत्तों का आतंक: 6 वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला, 20 टांके लगाकर बचाने की जंग

सड़क किनारे तड़पता रहा युवक, मदद पहुंची तो जा चुकी थी जान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.