WhatsApp Icon

तीन दिन तक गुहार, फिर बहा खून! आबादी की जमीन पर खूनी संग्राम, प्रधान समेत कई घायल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर फिरोजपुर गांव में आबादी की जमीन का वर्षों पुराना विवाद बुधवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें ग्राम प्रधान समेत कई लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस तैनात कर दी गई है।

एक पक्ष के विशाल उपाध्याय, विकास उपाध्याय, मोनी उपाध्याय, सचिन उपाध्याय और आनंद उपाध्याय घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष के ग्राम प्रधान शैलेंद्र यादव, सिजरा देवी और सुमन यादव समेत कई लोगों को भी चोटें आईं।

तीन दिन तक पुलिस से लगाई गुहार, नहीं हुई कार्रवाई: घायल विशाल उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में आरोप लगाया कि आबादी की पुश्तैनी जमीन पर विवाद को लेकर उन्होंने लगातार तीन दिनों तक जलालपुर कोतवाली प्रभारी को फोन और व्यक्तिगत रूप से सूचना देकर मौके पर पहुंचने और कार्रवाई की मांग की थी। उनका दावा है कि पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया, जिसके चलते बुधवार को विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।
विशाल का कहना है कि पूर्व में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था और सीमेंट के पिलर लगाकर सीमा भी तय की गई थी। इसके बावजूद बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान विपक्ष ने हमला कर दिया।

प्रधान का पलटवार: दूसरे पक्ष के ग्राम प्रधान शैलेंद्र यादव ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विवादित आबादी की जमीन के एक हिस्से पर उनका कब्जा है। उनका आरोप है कि उपाध्याय पक्ष जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा था, जिसके चलते विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया।

पुलिस बोली- तहरीर मिलने पर दर्ज होगा मुकदमा: घटना के बाद दोनों पक्ष जलालपुर कोतवाली पहुंचे, जहां से पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सभी घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!