WhatsApp Icon

प्रभारी मंत्री का आगमन कल – व्यापारी सम्मेलन में भी होंगे शामिल

Sharing Is Caring:
सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

अंबेडकरनगर: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कुशल 9 वर्ष की कार्यकाल पूरा होने पर जनपद में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है प्रतिदिन किसी न किसी कार्यक्रम के लिए भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में तैयारी के लिए अहम पदाधिकारियों की बैठकें भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अगुवाई में हो रही है।
भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में लोक सभा प्रवास योजना की बैठक, पत्रकार वार्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता और टांडा में व्यापारी सम्मेलन के विषय में बैठक हुई जिसमें बुधवार को होने वाले कार्यक्रम की समीक्षा किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने समीक्षा कर दिशा निर्देश दिया।
बताते चलेंकि बुधवार को प्रभारी मंत्री गिरीश चन्द्र यादव का आगमन होने जा रहा है। श्री यादव विभिन्न कार्यक्रमों के अलावा व्यापारी सम्मेलन में भी शामिल होंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों, गरीबों, वंचितों सभी धर्मों वर्गों के लिए किए गए जनहित के कार्यों की प्रचार प्रसार के लिए महा सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसकी सफलता के लिए भाजपा नेता और कार्यकर्ता तन मन से कार्य कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के मेहनत और कार्य सभी कार्यक्रम पूरी तरह से सफल होंगे।
समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर,शिक्षण संस्थान जिला संयोजक डॉ संतोष कुमार सिंह, भाजपा नेता अनुराग त्रिपाठी,विशाल त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

अन्य खबर

कब्रिस्तान के अंदर पॉलीथीन में फूल लाने पर कमेटी ने लगाई पाबंदी, एसडीएम ने की सराहना

राज्य स्तरीय ओपन महिला कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ कड़ा मुकाबला, कल होगा फाइनल

मखदूमनगर में इनामी जलसा व सामाजिक सुधार कार्यक्रम सम्पन्न

error: Content is protected !!