WhatsApp Icon

पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर घायलावस्था में गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जैतपुर व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी/अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जबकी एक अभियुक्त फरार होने में सफल रहा।
बताते चलेंकि वादी राममिलन विश्वकर्मा पुत्र हंसराज विश्वकर्मा निवासी ग्राम रामगढ़ नारायणपुर थाना जैतपुर द्वारा थाना महरुआ में प्रार्थना पत्र दिया गया था कि गत 16 नवम्बर को वादी की पुत्री की शादी में द्वार पूजा के समय उनके पैसों से भरा बैग अज्ञात व्यक्तियों द्वारा छिनैती हो गया है। इसमें लगभग 60 हजार रुपये थे। प्रार्थना पत्र पर तत्काल मुकदमा संख्या 243/25 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

जिसमें उच्चाधिकारियों के निर्देशन में घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही थी। [admind id=”1″] (नोट:इस जगह वीडियो विज्ञापन लगवाने के लिए 8090884090 पर सम्पर्क करें।)
उक्त अभियुक्तों द्वारा बीती देर रात्रि में किसी घटना को अंजाम देने के तैयारी की मुखबिर ने सूचना दिया। बाद सूचना पुलिस टीम ने किशनपुर काबिरहा के बरम बाबा स्थान के पास जैतपुर व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई तो अभियुक्तगणों द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया। पुलिस टीम सिखलाए गए तरीकों के आधार पर बचाव करते हुए आत्मरक्षार्थ में जबावी फायर किया गया तो दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उक्त मुठभेड़ में घायल अभियुक्त कृष्णा उर्फ पकाने पुत्र नन्हे तथा विशाल लोना पुत्र करिया लोना निवासीगण ग्राम शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर को गिरफ़्तार कोय गया जबकि उनका अन्य तीसरा साथी जिसका नाम पूछताछ में कुलदीप पुत्र मायाराम उर्फ छुन्नी पाल ज्ञात हुआ, अंधेरें का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। पुलिस टीम द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी भियाव भेजा गया था, जहाँ से इन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल अभियुक्तों की स्थिती सामान्य है।

अन्य खबर

एक मंच पर गूंजेगी उर्दू की मिठास और हिंदी कविता का तेवर, बसखारी में सजने जा रही अदब की बड़ी महफिल, जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर-कवि

निर्विवाद मुकदमों पर भी कुंडली मारकर बैठा तहसील तंत्र! आदेशों का अमलदरामद नहीं, नाराज अधिवक्ता ने एसडीएम कोर्ट के गेट पर दिया धरना

पैर की ठोकर से उखड़ रही सड़क की गिट्टी, निर्माण की खुली पोल! सरकारी धन की बंदरबांट की आशंका

error: Content is protected !!