WhatsApp Icon

पुलिस मुठभेड़ में इनामिया गोतस्कर शमशेर व उसका साथी हर्षित चौबे गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मालीपुर पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम के संयुक्त अभियान में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 10 हज़ार का इनामिया शातिर गौतस्कर शमशेर पुत्र जान मोहम्मद उर्फ सन्नू उर्फ शान मोहम्मद व उसका एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मालीपुर थाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 97/16 धारा 307, 419, 420, 467, 468, 336, 147, 148, 149, 427 आईपीसी व 3/5 ए/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 3 लोक सम्पत्ति निवारण अधिनियम से सम्बन्धित 10 हजार रुपये का मफरूर इनामिया 30 वर्षीय अभियुक्त शमशेर पुत्र जान मोहम्मद उर्फ सन्नू उर्फ शान मोहम्मद निवासी ग्राम मझगवा थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर की निरन्तर तलाश की जा रही थी।

इसी क्रम में दिनांक 12/13 नवम्बर की रात्रि में थाना मालीपुर पुलिस टीम व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम झारखंडी बाबा तिराहे के पास पहुँची, जहाँ अभियुक्तगण पुलिस को देखकर भागने लगे तथा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया।

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई व जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त शमशेर पुत्र जान मोहम्मद उर्फ सन्नू उर्फ शान मोहम्मद के दाहिने पैर में गोली लगी। मौके से अभियुक्त का एक साथी 20 वर्षीय हर्षित चौबे पुत्र शिवप्रताप चौबे निवासी कैमासपुर थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त शमशेर पुत्र जान मोहम्मद उर्फ सन्नू उर्फ शान मोहम्मद को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी नगपुर, जलालपुर भेजा गया। घायल अभियुक्त का उपचार कराया जा रहा है।

अन्य खबर

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

error: Content is protected !!