WhatsApp Icon

जलालपुर में परीक्षार्थियों ने नारेबाजी करते किया पदमार्च – मंगलवार को पुनः कर सकते हैं प्रदर्शन

Sharing Is Caring:

सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से चल रही है नाराजगी

अम्बेडकरनगर: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद बोर्ड ने जहां बाद फैसला लेते हए जांच कमेटी गठित किया वहीं आक्रोशित परीक्षाथियों द्वारा प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। जनपद में अकबरपुर के अलावा जलालपुर में भी परीक्षार्थियों द्वारा नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया।

पेपर लीक होने से आक्रोशित परीक्षार्थियों ने जहां पुनः परीक्षा कराने की मांग किया वहीं पेपर लीक गैंग का पर्दाफाश कर उन्हें कठोर सजा दिलाने की मांग किया।
सूत्रों के अनुसार मंगलवार को भी सिपाही भर्ती परीक्षार्थियों द्वारा प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के पास जहाँ प्रदर्शन हुआ वहीं जलालपुर के अम्बरपुर में सैकड़ों लोगों द्वारा नारेबाजी करते हुए पदमार्च किया गया।
अभ्यर्थी संतोष सहगल ने कहा कि पेपर लीक के बाद जहां कमेटी गठित करते हुए बोर्ड की अध्यक्ष ने बताया है कि अभ्यर्थियों द्वारा सोशल मीडिया पर बताई गईं समस्याओं को देखते हुए बोर्ड ने इंटरनल जांच कमेटी का गठन किया है।
परीक्षार्थियों के कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा भी पेपर लीक गैंग के भेंट चढ़ गई है।

अन्य खबर

कांशीराम पुण्यतिथि पर सपा का शक्ति प्रदर्शन, आलापुर से अकबरपुर व कटेहरी तक जुटी भीड़; 2027 की सत्ता पर नजर

Inspiratie voor welzijn en persoonlijke groei met https://the-spinmaya.nl als jouw leidraad

Spanning en geluk combineren bij lucky gem casino voor een onvergetelijke ervaring

गूगल पर Soochna News की बहुत सारी कॉपी वेबसाइट बन गई है तो आप ध्यान से Google पर SoochnaNews.in सर्च और SoochnaNews.in की इसी वेबसाइट को ओपन करें |

error: Content is protected !!