WhatsApp Icon

पुलिस भर्ती परीक्षा को नकलविहीन व सकुशल सम्पन्न कराने के पुलिस विभाग ने कसी कमर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा शनिवार व रविवार को चार पालियों में आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन जनपद के 39 केन्द्रों पर किया गया है। परीक्षा को नकलविहीन, शुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित बहुउद्देशीय हाल में परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर सुरेश कुमार मिश्रा व क्षेत्राधिकारी जलालपुर देवेंद्र कुमार मौजूद रहे।

गोष्ठी के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों को चेक करने, परीक्षा में फर्जीवाडा/नकल पर पूर्णतः रोक लगाने और परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए कड़े प्रबंध करने का निर्देश दिया। कहीं भी फर्जीवाडे की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कठोर कार्यवाही करने, सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की डियूटी लगाने, जनपद में यातायात व्यवस्था बनाये रखने तथा राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में परीक्षा की संवेदनशीलता के दृष्टिगत भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों पर लगे पुलिस बल को चेक करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।परीक्षा केंद्र पर पेपर, पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर, वॉलेट,सनग्लासेस, कैप, ज्वेलरी, फ़ूड आइटम्स, मोबाइल, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, वाच, किसी भी प्रकार की चाबी, ब्लूटूथ, डिजिटल पेन, हेल्थ बैंड अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स परीक्षा केंद्रों पर प्रतिबन्धित है।

अन्य खबर

अंकित तिवारी केस पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने खोला मोर्चा, प्रतिनिधि मंडल ने दी चेतावनी

नोटिस-नोटिस के खेल में विकास हुआ फेल! जेई की ढिलाई में फंसा जलालपुर का रोड प्रोजेक्ट

टांडा में सपा नगर कमेटी घोषित: पुराने चेहरों के साथ नए नामों को मिला मौका, संगठन मजबूत करने का दावा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.