WhatsApp Icon

टाण्डा में लूट की घटना अंजाम देने वाले दबंगों की पुलिस टीम से हुई मुठभेड़

Sharing Is Caring:

दुस्साहिक घटना को पुलिस ने चुनौती के रूप में किया था स्वीकार

मात्र 36 घण्टा में बदमाशों का सुराग लगा कर गिरफ्तार करने में प्राप्त किया सफलता

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान – एडिटर इन चीफ/मान्यता प्राप्त पत्रकार) टाण्डा नगर के अलीगंज थानाक्षेत्र में गत शुक्रवार की रात्रि में कपड़ा व्यपारी से असलहा के बल पर लूट की घटना अंजाम देते हुए पुलिस को चुनौती दी गई थी। पुलिस कप्तान ने घटना के शीघ्र अनावरण हेतु कई टीमों को लगाया था।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार लूट की घटना में शामिल दबंग बदमाशों की आज सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिस टीम पर फायरिंग की गई और पुलिस ने भी अपना बचाव करते हुए एवं बदमाशों को जीवित पकड़ने के उद्देश्य से पुलिस ट्रेनिंग का लाभ उठाते हुए जवाबी फायरिंग किया जिसमें दो बदमाश घायल हो गए जिन्हें महामाया मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

बताते चलेंकि टाण्डा नगर के अलीगंज थानाक्षेत्र में स्थित सालारगढ़ में शुक्रवार की रात्रि लगभग 09 बजे बाराबंकी कपड़ा मंडी से वापस लौटे कपड़ा व्यापारी मो.फहद पुत्र मो.शाहिद से असलहा के बल पर बैग लूटने की घटना अंजाम दी गई थी। उक्त घटना को अलीगंज पुलिस ही नहीं बल्कि जनपदीय पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 35/24 पर एक नामज़द सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू किया एवं घटना के सही आवरण को चुनौती के रूप में स्वीकार किया था। पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने एडिशनल एसपी विशाल पांडेय व सीओ शुभम कुमार सिंह सहित अलीगंज पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम को भी घटना के आवरण में लगाया था जिसने सीसीटीवी की जांच पड़ताल एवं मुखबिरों की मदद से घटना को अंजाम देने वालों का सुराग लगाया गया। सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में घायल दबंग अपराधी का आजमगढ़ से सम्बन्ध है हालांकि पुलिस विभाग विधिवत घटना का अनावरण कर विस्तृत जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराएगा जिसके बाद बदमाशों की पहचान एवं आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त होगी।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!