अम्बेडकरनगर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए प्रेस क्लब के पत्रकारों ने शुक्रवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। गांधी चौक, शाहजादपुर से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए और भारत माता की जय के नारों के साथ तिरंगे की शान बढ़ाने का संदेश दिया। 
प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाठक के नेतृत्व में सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई तिरंगा यात्रा गांधी चौक से निकलकर डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा तक पहुंची। हाथों में तिरंगा थामे पत्रकारों की मौजूदगी से पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
यात्रा के दौरान पत्रकारों ने तिरंगे के प्रति सम्मान, देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष बृजेन्द्र वीर सिंह, सचिव दीपक कुमार वर्मा, ज्ञानेंद्र पांडेय, संगठन मंत्री रमाकांत पांडेय, राजा, सुशील कुमार उपाध्याय उर्फ काजू, राशिद भाई टांडा, सुनील गौड़ आलापुर, प्रमोद वर्मा, रवींद्र वर्मा, प्रवेश कुमार, राकेश कुमार तिवारी, लालजी चतुर्वेदी, शुभम सिंह, अमित सिंह, बृजेश कुमार, रवि श्रीवास्तव, राम सजीवन यादव, मोहम्मद जीशान, मनोज कुमार, आरके शर्मा समेत बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा ने साफ संदेश दिया कि पत्रकारिता के साथ राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और एकता की भावना भी सर्वोपरि है।




