WhatsApp Icon

पशुधन के स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए पशु चिकित्सा विभाग द्वारा लगाया गया शिविर

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: शासन की मंशानुसार पशुधन के स्वास्थ्य व सुरक्षा को लेकर पशु चिकित्सा विभाग अनवरत मेला व शिविर का आयोजन कर पशु पालकों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है।


प्रदेश सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना पंडित दीनदयाल योजना के तहत टाण्डा के ग्राम भसड़ा में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन पशु चिकित्सालय विभाग टाण्डा द्वारा किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ़ साधू वर्मा द्वारा किया गया। शिविर का संचालन डॉक्टर शिवचंद यादव उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी टांडा द्वारा किया गया जिसमें पशुओं में होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों एवं उसके रोकथाम के बारे में विस्तृत पूर्वक बताया गया। शिविर में डॉक्टर चंद्रभान के द्वारा पशुओं में होने वाले टीकाकरण के बारे में बताया गया शिविर में आए 308 पशुओं को चिकित्सा कर निशुल्क दवा वितरित की गई। शिविर में मस्लाहुद्दीन खान वेटरनरी फार्मासिस्ट, मोहम्मद आजाद , किशन वर्मा, अजय मेडिकल , अर्स आलम अर्शे आलम आदि ने सहयोग प्रदान किया। शिविर में आए पशुपालक श्री राम उजागिर, संजय वर्मा, ओम प्रकाश,राकेश आदि शामिल रहे।

अन्य खबर

1200 वोटर वाले बूथों पर चलेगा निर्वाचन आयोग का डंडा! विधानसभा चुनाव से पहले बूथों के पुनर्गठन की तैयारी तेज

जहरीली चाय पिलाकर लूटने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा; 20 हजार के इनाम से नवाजी गई इब्राहिमपुर पुलिस टीम!

उधारी के रुपये मांगने पर खूनी हमला, 81 वर्षीय वृद्धा की मौत; चार गिरफ्तार, दो बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में

error: Content is protected !!