WhatsApp Icon

गौरा गूजर में पशु अरोग्य मेला शिविर का हुआ आयोजन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पशुपालन विभाग टांडा के द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल योजना के अंतर्गत पशु अरोग्य मेला शिविर का आयोजन विकासखंड टांडा के अंतर्गत ग्राम गौरा गुजर में आयोजित किया गया। पशु चिकित्सा शिविर का उदघाटन ग्राम प्रधान श्रीमती मुकेश वर्मा द्वारा गौ पूजन करके किया गया। शिविर का संचालन कर रहे डॉक्टर शिव चंद्र यादव उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी द्वारा प्रधान को पुष्पगुच्छ भेंट कर के स्वागत किया गया शिविर में आए हुए महंत मया रामदास जी का भी स्वागत माल्यार्पण करके किया गया। डॉशिव चंद यादव द्वारा पशु पालको को पशु में होने वाले थानेला रोग एवं पशुओं के टीकाकरण के बारे में भी जानकारी दी गई। पशुचिकित्सा शिविर में आए कुल 305 पशुओं का निशुल्क चिकित्सा करते हुए दवा प्रदान की गई। शिविर में मसलाहुद्दीन खान वेटरिनरी फार्मासिस्ट भीउपस्थित रहे। राम सुमन विश्वकर्मा, मोहम्मद आजाद, अजय कुमार, अर्शे आलम ने भी सहयोग प्रदान किया। पशु पालक परशुराम वर्मा, राज मणि, मस्तराम आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबर

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

error: Content is protected !!