WhatsApp Icon

पशु चिकित्सालय टाण्डा द्वारा लगाया गया शिविर, साधू वर्मा ने किया उद्घाटन

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: पशु पालन विभाग टांडा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयल योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत आलमपुर धनौरा में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा द्वारा गौ पूजन करके किया गया l शिविर का संचालन कर रहे उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर शिवचंद यादव के द्वारा मुख्य अतिथि साधू वर्मा का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का संचालन किया गया। पशुओं में होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों के संबंध में डॉक्टर शिवचंद यादव जी द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी पशु पलकों को दी गई। शिविर में आए पशु चिकित्सा अधिकारी इल्तिफ़ातगंज डॉक्टर पंकज सिंह द्वारा पशुओं के हरे चारे एवं उनमें होने वाले विभिन्न प्रकार के रोगों के संबंध में भी जानकारी दी गई। शिविर में 239 पशुओं को नि:शुल्क चिकित्सा करते हुए दवा वितरित की गई। शिविर के आयोजन में वेटरिनरी फार्मासिस्ट मसलाहुद्दीन खान भी उपस्थित रहे तथा साथ में मोहम्मद आजाद, राम सुमन विश्वकर्मा, अजय यादव, राजेश पांडेय, विकी पांडेय ने सहयोग प्रदान किया। पशुपालक के रूप में मायाराम राम ध्रुव राम सजन पांडेय राजेश पांडेय आदि लोगों ने भाग लिया।

अन्य खबर

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

error: Content is protected !!