WhatsApp Icon

‘सनबाथिंग पॉइंट’ बन गई टाण्डा का ओवरहेड टंकी, पेयजल सुरक्षा से भी खिलवाड़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा नगर क्षेत्र के सिकंदराबाद में बनी पानी की ओवरहेड टंकी पर कुछ लोग जान जोखिम में डालकर धूप सेंकते नजर आए, जिसकी तस्वीरें वायरल होते ही पूरे शहर में हड़कंप मच गया। जिस टंकी से हजारों लोगों को पीने का पानी सप्लाई होता है, उसी पर लोगों का इस तरह बेखौफ बैठना नगर प्रशासन की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है।

आज की तश्वीर–

ऊंचाई पर बनी टंकी पर बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के लोगों का बैठना बड़े हादसे को न्योता है। जरा-सी चूक होने पर जान जाने का खतरा है, लेकिन न तो किसी ने रोका और न ही पहले से कोई निगरानी व्यवस्था की गई। यह मामला केवल सुरक्षा का ही नहीं, बल्कि पेयजल की शुद्धता और जनस्वास्थ्य से भी सीधा खिलवाड़ माना जा रहा है।


स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ओवरहेड टंकी जैसे संवेदनशील ढांचे पर अनाधिकृत लोगों की मौजूदगी अस्वीकार्य है। इसके बावजूद नगर पालिका व जल विभाग की ओर से लापरवाही बरती गई, जिसकी पोल अब वायरल फोटो ने खोल दी है।
तस्वीरें सामने आने के बाद प्रशासन में खलबली मची हुई है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या कार्रवाई केवल फोटो वायरल होने के बाद ही होगी, या फिर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी सुरक्षा इंतजाम भी किए जाएंगे।
फिलहाल यह मामला टांडा नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग दोषियों पर सख्त कार्रवाई तथा ओवरहेड टंकियों की तत्काल सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!