WhatsApp Icon

ओटीएस का लाभ दिलाते हुए किया 07 लाख की वसूली, 60 बकायदारों की विभाग ने काटी बिजली

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर के अंतर्गत डुहिया मुबारकपुर, अजमेरी बादशाहपुर व लगड़ी पृथ्वीपुर में कैम्प लगाकर लगभग 07 लाख की राजस्व वसूली की गई। 75 उपभोक्ताओं को एक मुश्त समाधान योजना (OTS) का लाभ देते हुए बिल जमा कराया गया व बिल न जमा करने वाले 60 बड़े बकायेदारों की लाइन कटवाई गयी।

विद्युत उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर इंजीनियर संजय यादव द्वारा सभी शिविरों का निरीक्षण किया गया व वहां के उपभोक्ताओं से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही एक मुश्त समाधान योजना (OTS) का लाभ लेते हुए योजना के प्रथम चरण (जिसमे सबसे ज्यादा लाभ मिल रहा है) 31 दिसम्बर तक बकाया बिल जमा करने की अपील की गई।

उन्होंने यह भी बताया कि OTS में 5 हजार के कम के बकायेदारों को एक मुश्त बिल जमा करने पर सरचार्ज में 100 प्रतिशत व 5 हजार के ऊपर के बकायेदारों को एक मुश्त बिल जमा करने पर सरचार्ज में 70 प्रतिशत की छूट मिल रही है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से विद्युत वितरण खंड टाण्डा के अधिशासी अभियंता इंजीनियर मोहित कुमार व उपखंड अधिकारी इंजीनियर आनन्द मौर्य ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील किया कि सही विधा में वैध विद्युत कनेक्शन लेकर ही विजली का उपभोग करें ताकि आप लोगों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्यवाही मुकदमा आदि न दर्ज हो एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही एक मुश्त समाधान योजना (OTS) का लाभ लेते हुए अपना बकाया बिल जमा करें ताकि आप लोगों का विद्युत कनेक्शन न कटे।

अन्य खबर

घाघरा में छलांग, दो दिन बाद भी विपिन का सुराग नहीं! गुस्से में पुल पर उतरे ग्रामीण, टाण्डा-कलवारी मार्ग जाम कर मचाया हंगामा

शिव बाबा के पास मौत का तांडव! बुलेट-ई रिक्शा की भीषण भिड़ंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई की मौत, दो गंभीर

गुल्लू हत्याकांड में बड़ा फैसला! उबैदुर्रहमान को उम्रकैद, गोली मार कर हुई थी हत्या, वीडियों हुई थी वायरल

error: Content is protected !!