WhatsApp Icon

‘ऑपरेशन मजनूं’ में मनचला गिरफ्तार: छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसना पड़ा भारी, पुलिस ने दबोचा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपद में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मजनूं’ के तहत हंसवर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर छात्राओं से अश्लील हरकत और फब्तियां कसने वाले एक मनचले को हंसवर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर अपराधियों और मनचलों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी टांडा के नेतृत्व में थाना हंसवर पुलिस की एंटी रोमियो टीम वफ़ा चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक लड़कियों और छात्राओं पर अश्लील गाने गाते हुए फब्तियां कसता मिला। पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरीश उर्फ अजय पुत्र नसीम उर्फ नाटे, निवासी ग्राम भलूपुर, थाना हंसवर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना हंसवर में बीएनएस की धारा 296(बी) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हंसवर थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने स्पष्ट किया कि ‘ऑपरेशन मजनूं’ के तहत महिलाओं और छात्राओं से अभद्रता करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!