WhatsApp Icon

विधान सभा घेराव के लिए जाने वाले कांग्रेसियों को किया गया हाउस अरेस्ट, आक्रोश

Sharing Is Caring:

 

अम्बेस्कारनगर: कांग्रेस पार्टी के 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव के आह्वान के बाद प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने एक दिन पहले से ही रवानगी शुरू कर दिया। सतर्क प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कांग्रेस नेताओं को उनके घर पर ही अरेस्ट कर दिया। जिस कड़ी में कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवी सहित जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आलोक पाठक को मंगलवार सुबह से ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया था।

प्रशासन के रवैया से नाराज जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि सरकार अंग्रेजों के दमन को भी पीछे छोड़ दिया है। यह तानाशाही सरकार लगातार विपक्ष के आवाज को दबाने का कार्य कर रही है। आज पूरे देश में महंगाई, बेरोजगारी, सांप्रदायिक हिंसा, और नौकरशाही अपने चरम पर है। जिसे कांग्रेस पार्टी भाजपा के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विधानसभा का घेराव कर प्रदर्शन करेगी। वही इस संबंध में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आलोक पाठक ने बताया कि भाजपा की गलत और तानाशाही रवैए के कारण आम जनमानस त्राहिमाम त्राहीमाम कर रहा है। आज पूरा देश सांप्रदायिकता की आग में जल रहा है। जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी लगातार देश के जनता के हित में आवाज उठाती रहेगी।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!