2500 परिवारों को दीपावली किट एवं भगवा झंडा उपलब्ध करायेगे अध्यक्ष
अम्बेडकरनगर: अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी को लेकर नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा को भगवा व राममय बनाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही हैं। एक तरफ नगर पंचायत क्षेत्र में स्थापित मठ मंदिरों में चेयरमैन के नेतृत्व में भजन कीर्तन का दौरा जारी है। तो वहीं दूसरी तरफ कर ओमकार गुप्ता ने पूरे नगर पंचायत क्षेत्र को भगवामय व दीपावली के रंगने रंग में रंगने की भी तैयारियां जोर-जोर से शुरू कर दी गई है।
22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री रामचंद्र जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को यादगार बनाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ओंकार गुप्ता करीब 2500 परिवारों क भगवा झंडे के साथ एक विशेष किट उपलब्ध करा रहे हैं।जिसमें अपने अपने घरों में दीप उत्सव करने की जरूरी वस्तुएं शामिल हैं। सबसे खास बातें है कि नगर पंचायत अध्यक्ष सोमकर गुप्ता 2500 परिवारों में वितरण होने वाले भगवा झंडे व 22 तारीख को नगर पंचायत को रोशनी में सराबोर करने वाले जरूरी वस्तुओं के वितरण की तैयारी नगर पंचायत के सभासदो व सहयोगियों के साथ स्वयं कर रहे हैं। अध्यक्ष जहां अपने सहयोगियों के साथ सुबह शाम को नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित मठ मंदिरों में जाकर भजन कीर्तन में शामिल हो रहे हैं। दिन में अपने कैंप कार्यालय पर 22 तारीख के दिन नगर पंचायत को भगवा व प्रकाशमय करने के लिए जन जागरण अभियान के साथ नगर पंचायत स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। उनके इन कार्यों में नगर पंचायत के सभासद सूरज लाल उपाध्याय, मायाराम, सुभाष निषाद, मोनू निषाद,प्रदीप कुमार, सुनीता देवी, ज्योति गुप्ता, मीरा रानी, रामजी, लालमन रावत असद राम आधार यादव, दस्तगीर अहमद सभासद प्रतिनिधि, रोशन लाल निषाद, विनोद गुप्ता, शिवम, अभिषेक गुप्ता, प्रतीक उपाध्याय, लिपिक अभिषेक यादव, कार्यालय सहायक राकेश प्रजापति आदि लोग जुटे हुए हैं।अखंड रामायण पाठ के साथ 22 जनवरी को होगा विशाल भंडारे का आयोजन
अयोध्या में प्रभु श्री रामचंद्र जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह ऐतिहासिक बनाने के लिए नगर पंचायत कार्यालय पर 21 तारीख से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ भी किया जाएगा। और 22 तारीख को विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सोमकर गुप्ता ने बताया कि भगवा झंडा व दीपावली उत्सव किट के साथ नगर पंचायत कार्यालय पर होने वाले रामायण पाठ के लिए भी नगर वासियों को आमंत्रित किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने लोगों से 22 जनवरी को दीपावली पर्व मनाने की अपील करते हुए बताया कि लोगों की सुविधा के लिए नगर पंचायत कार्यालय पर भंडारे के आयोजन के साथ बसखारी मुख्य बाजार में भी भंडारे का आयोजन किया जाएगा।




