WhatsApp Icon

अकबरपुर रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण में एनटीपीसी का सहयोग सराहनीय

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा तहसील के विद्युत नगर में बिजली उत्पादन के लिए संचालित देश की अग्रणी एनटीपीसी ने अकबरपुर जंक्शन (रेलवे स्टेशनल के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सरहानीय योगदान दोय है।


एनटीपीसी टांडा द्वारा बड़ी संख्या में गमलों सहित पौधों भेंट किया गया। उक्त अवसर पर रेलवे स्टेशन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए, जिससे न केवल परिसर की हरियाली में वृद्धि होगी बल्कि यात्रियों को एक सुखद और स्वच्छ वातावरण भी उपलब्ध हो सकेगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता, हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार और स्वच्छता से जुड़े संदेशों को लेकर आकर्षक होर्डिंग्स भी स्टेशन परिसर में लगाए गए। इन होर्डिंग्स के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं राजभाषा हिन्दी के महत्व के बारे में सरल एवं.प्रभावी ढंग से जागरूक किया गया।
इस अवसर पर एनटीपीसी टांडा के अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रजनीश कुमार खेतान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने स्टेशन मास्टर विनोद कुमार एवं रेलवे के अन्य अधिकारीयों व एनटीपीसी टांडा से कार्यपालक (नैगम संचार व राजभाषा ), वरुण सोनी के साथ मिलकर पौधारोपण किया और एनटीपीसी द्वारा किए जा रहे सतत पर्यावरणीय प्रयासों पर प्रकाश डाला।
श्री खेतान ने कहा, “एनटीपीसी केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि हम समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी पूरी गंभीरता से निभाते हैं। अकबरपुर स्टेशन के सौंदर्यीकरण में हमारा यह सहयोग इसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है।”
यह पहल न केवल स्टेशन परिसर की दृश्यात्मक सुंदरता बढ़ाएगी, बल्कि स्थानीय यात्रियों एवं आमजन में पर्यावरण, स्वच्छता और हिन्दी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होगी। एनटीपीसी के उक्त कार्य की क्षेत्र में खूब सरहाना हो रही है।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!