WhatsApp Icon

एनटीपीसी टांडा में 53वें सुरक्षा दिवस पर राष्ट्रीय सुरक्षा माह का शुभारंभ

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: एनटीपीसी टांडा में राष्ट्रीय सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया। यह सुरक्षा माह पूरे 30 दिनों तक मनाया जाएगा। 04 मार्च को प्रातः 09.30 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस सुरक्षा पार्क में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) नील कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय सुरक्षा घ्वज फहराया एवं उपस्थित सारे कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए नील कुमार शर्मा ने कहा कि सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करते हुए खुद को सुरक्षित करना चाहिए ताकि हम परिवार के साथ-साथ संस्था एवं देश के उन्नति में सहायक हो सकें। इस वर्ष की सुरक्षा थीम है “ईएसजी उत्कृष्टता के लिए सुरक्षा नेतृत्व पर ध्यान दें”। इसके पश्चात सुरक्षा प्रभात फेरी का आयोजन प्रशासनिक भवन से सेवा भवन तक किया गया। जिसमें कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं सुरक्षा पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन सप्ताह भर किया जाएगा।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवायें) डा उदयन तिवारी, महाप्रबंधक (प्रचालन) अभय कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक (परियोजना) अतुल गुप्ता, महाप्रबंधक (प्रचालन) अभय कुमार मिश्रा व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

अन्य खबर

हंसवर पुलिस का बड़ा एक्शन! 715 ग्राम स्मैक-हेरोइन के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार, पांच-पांच मुकदमों का आपराधिक इतिहास

टाण्डा: शहीदों की याद में आज सजेगी मुशायरे और कवि सम्मेलन की महफिल, देर रात्रि तक चलेगा भव्य कार्यक्रम

बिजली उपभोक्ताओं के लिए विभाग का बड़ा फैसला! अब मिलेगी ऐसी सुविधा, जिसकी शायद नहीं थी उम्मीद!

error: Content is protected !!