WhatsApp Icon

एनटीपीसी टांडा में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा विद्युतगृह में 75वां गणतंत्र दिवस आवासीय परिसर स्थित उमंग स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख बी.सी.पलेई ने ध्वजारोहण किया, राष्ट्रगान एवं एनटीपीसी गीत के बाद उन्होनें भव्य परेड का निरीक्षण किया।

आयोजित परेड में डालीम्स स्कूल, विवेकानन्द शिशुकुंज, विद्युत परिषद राजकीय इण्टर कॉलेज, बेसिक प्राईमरी स्कूल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एवं स्थानीय सुरक्षा बल की टुकड़ियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री पलेई ने परियोजना परिवार के समस्त सदस्यों तथा आसपास के ग्रामीणजनों को हार्दिक शुभकामनायें दी।
कार्यक्रम के अगले चरण में केऔसुब (सुरक्षा शाखा) ने आधुनिक राइफलों एवं मशीनगनों के साथ सशस्त्र युद्ध का शानदार प्रदर्शन किया। इसके पूर्व ब्लूमिंग बड्स, बाल भवन, विद्युत परिषद राजकीय इण्टर कालेज, विवेकानन्द शिशुकुंज, डालीम्स के बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें राष्ट्रीय एकता तथा देश भक्ति पर आधारित गीत एवं नृत्य के कई आकर्षक कार्यक्रम शामिल थे।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री पलेई ने पावर एक्सेल अवार्ड,  बिज़नेस यूनिट हेड (बी.यू.एच.) मेरिटोरियस, सेफ्टी एवं श्रम पुरस्कार के अन्तर्गत कर्मचारियों, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एवं टाउनशिप सुरक्षा के जवानों एवं संविदाकर्मियों को पुरस्कृत किया।
समारोह के अन्त में परियोजना के अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रजनीश कुमार खेतान ने सभी को कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए धन्यवाद् ज्ञापित किया।

अन्य खबर

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

एक साथ उठीं पति-पत्नी की अर्थियां, चीख-पुकार से दहला गांव; मौत का रहस्य बरकरार

error: Content is protected !!