WhatsApp Icon

NTPC के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) ने टाण्डा परियोजना की किया समीक्षा

Sharing Is Caring:

अंबेडकरनगर: एनटीपीसी लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एन श्रीनिवास राव ने टाण्डा सुपर थर्मल पावर स्टेशन की समीक्षा किया। सरयू भवन अतिथि गृह पहुॅचने पर टाण्डा परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक बी.सी.पलेइ, ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) नील कुमार शर्मा, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं) डा. उदयन तिवारी, महाप्रबंधक (परियोजना) अतुल कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक (प्रचालन) अभय मिश्रा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रजनीश कुमार खेतान भी उपस्थित रहे।
अपने संक्षिप्त प्रवास पर श्री राव ने मुख्य महाप्रबंधक श्री पलेई तथा अन्य महाप्रबंधकों के साथ परियोजना के द्वितीय चरण के वैगन ट्रिपलर, कंट्रोल रुम, एफ.जी.डी. एरिया एवं ऐश डाईक एरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री राव ने आवासीय परिसर स्थित नवनिर्मित एन.एफ.एन. दिव्यांग पुनर्वास भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही परियोजना के प्रशासनिक भवन सम्मेलन कक्ष में विभिन्न एजेंसियों, यूनियन, एसोसिएशन एवं एस.एम.सी. सदस्यों के साथ बैठक करके यहाॅं के कार्याें की गहन समीक्षा की तथा आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
प्रस्थान से पूर्व, कार्यकारी निदेशक (उत्तर) श्री राव ने मुख्य महाप्रबंधक श्री पलेइ के साथ परियोजना के अतिथि गृह प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया।

अन्य खबर

नवरात्रि पर अलर्ट मोड में प्रशासन! डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने किया पैदल मार्च, दुर्गा पंडालों का लिया जायजा

त्योहारों में ही क्यों बिजली विभाग की रोस्टिंग? 24 घंटे आपूर्ति के सरकारी दावों पर उठे सवाल, सेवागंज क्षेत्र में रोजाना 6 घंटे कटौती का दावा

पांच दिन पहले घर में गूंजी थी बेटे की किलकारी, छठे दिन उजड़ गया सुहाग! सड़क हादसे में सर्राफा कारोबारी की मौत से मचा कोहराम, नवजात के सिर से उठा पिता का साया

error: Content is protected !!