WhatsApp Icon

विकास के पथ पर अग्रसर है नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा परिक्षेत्र : ओमकार गुप्ता

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत दरगाह रसूलपुर निषाद बस्ती वार्ड नंबर 13 परिक्षेत्र के अंतर्गत 06 लाख 54 हजार रुपये की लागत से नाली एवं इंटरलॉकिंग रोड निर्माण का शिलान्यास करते हुए नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत अशरफ पुर किछौछा परिक्षेत्र विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत परिक्षेत्र के बसखारी क्षेत्र में भी समुचित विकास किया जा रहा है तथा सभी क्षेत्रों का बराबर विकास करना ही लक्ष्य है।


उक्त अवसर पर वार्ड नंबर 13 के सभासद मोनू निषाद, सेक्टर अध्यक्ष रोशन लाल निषादज़ शिवम अग्रहरी, दिलीप निषाद, विनोद गुप्ता, नगर पंचायत लिपिक अभिषेक यादव, कार्यालय सहायक राकेश प्रजापती, कार्यालय सहायक अखिलेश रावत तथा सभी बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
बताते चलेंकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में अनवरत विकास कार्य हो रहे हैं जिसका नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता द्वारा शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ कराया जा रहा है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.