WhatsApp Icon

डीएम ने राजेश कुमार को सौंपी नगर पंचायत किछौछा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने अपर उप जिलाधिकारी अकबरपुर राजेश कुमार को नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दिया है।


जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश पत्रांक सांख्य 1152 में कहा गया कि “याची गुरू प्रसाद की ओर से प्रस्तुत चुनाव याचिका वाद संख्या-04/2023 स्वीकार किया जाता है। विपक्षी नंबर 01 का नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अध्यक्ष पद का चुनाव रद्द किया जाता है। प्रस्तुत चुनाव याचिका की पत्रावली नियमानुसार अभिलेखागार दाखिल दफ्तर की जाये।”
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि न्यायालय के उक्त आदेश द्वारा नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अध्यक्ष पद का चुनाव रद्द किया गया है। उक्त आदेश के फलस्वरूप नगर पंचायत, अशरफपुर किछौछा के अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है। नगर पालिका अधिनियम, 1916 की धारा-54क के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों के क्रम में नगर पंचायत, अशरफपुर किछौछा में तत्काल प्रभाव से प्रशासक के रूप में राजेश कुमार, अपर उपजिलाधिकारी, अकबरपुर को अग्रिम आदेश तक नामित किया जाता है। प्रशासक में अध्यक्ष की सभी शक्तियों, कृत्य और कर्तव्य निहित होगें तथा उनके द्वारा, उनका प्रयोग, सम्पादन और निर्वहन किया जायेगा। इस हेतु श्री राजेश को कोई अतिरिक्त वेतन/यात्रा भत्ता आदि देय नहीं होगा। [admind id=”1″]

अन्य खबर

एक मंच पर गूंजेगी उर्दू की मिठास और हिंदी कविता का तेवर, बसखारी में सजने जा रही अदब की बड़ी महफिल, जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर-कवि

निर्विवाद मुकदमों पर भी कुंडली मारकर बैठा तहसील तंत्र! आदेशों का अमलदरामद नहीं, नाराज अधिवक्ता ने एसडीएम कोर्ट के गेट पर दिया धरना

पैर की ठोकर से उखड़ रही सड़क की गिट्टी, निर्माण की खुली पोल! सरकारी धन की बंदरबांट की आशंका

error: Content is protected !!