WhatsApp Icon

शादी का झांसा देकर गर्भपात कराने वाला गिरफ़्तार, मुकदमा दर्ज होने के बाद बैक डेट में बना निकाहनामा वायरल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हंसवर थानाक्षेत्र के भूलेपुर निवासी 24 वर्षीय समद पुत्र अब्दुर्रहमान को पुलिस ने मुकदमा संख्या 57/25 में बीएनएस की धारा 69 व 89 गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

समद पर आरोप है कि अपनी प्रेमिका को शादी का झांसा देकर लगातार दुराचार करता था और 06 माह के गर्भ होने के बाद उसके पिता ने अपनर सहयोगियों की मदद से गर्भपात करा दिया था। उक्त मामले में दरबदर भटक रही पीड़िता ने पुलिस कप्तान से मदद की गोहार लगाई थी जिसके बाद 06 अप्रैल को मुकदमा दर्ज हुआ था। शातिर किस्म के अब्दुर्रहमान द्वारा अपने पुत्र को बचाने के उद्देश्य से 03 अप्रैल की बैक डेट में फर्जी निकाहनामा तैयार कराया गया जो निकाहनामा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूत्रों के हवाले से खबर है कि हंसवर पुलिस उक्त निकाहनामा के सम्बंध में पूंछतांछ कर रही है जिससे निकाह पढ़ाने व गवाहों में बेचैनी बढ़ गई है। अगर निकाहनामा को सत्य मान लिया जाए तो 03 अप्रैल को निकाह होने के बाद पीड़िता 05 अप्रैल को एसपी दरबार में क्यों गई थी और 06 अप्रैल को हंसवर पुलिस ने मुकदमा क्यों दर्ज किया था।
बहरहाल पुलिस ने प्रेमिका को धोखा देने व गर्भपात कराने के आरोप में जेल भेज दिया है जबकि मुकदमा के अन्य आरोपी अब्दुर्रहमान, राकेश, दो अन्य व एक महिला की तलाश जारी है।

अन्य खबर

एंटी करप्शन की कार्रवाई से भड़के लेखपाल, थाना समाधान दिवस का बहिष्कार

विषैले जंतु के डसने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पर्वों पर प्रशासन का सख्त पहरा, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को चेताया—व्यवस्था बिगड़ी तो जवाबदेही तय, एसपी प्राची सिंह बोलीं अफवाह और हुड़दंग पर होगी त्वरित कार्रवाई

error: Content is protected !!