अम्बेडकरनगर: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 पर बसखारी थानाक्षेत्र के मोतिगरपुर गन्नीपुर के पास 22 वर्षीय नौशाद पुत्र मो.इरशाद निवासी निज़ामुद्दीनगर किछौछा का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की दो माह पूर्व शादी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नौशाद बुधवार की रात्रि में बाइक से खाने की टिफन लेकर टाण्डा के एक प्रसिद्ध नर्सिंगहोम में गया था जहां भर्ती अपने एक रिश्तेदार को टिफन देकर वापस लौट गया लेकिन देर रात्रि तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों द्वारा बार बार फोन किया गया तो उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। किसी अनहोनी की आशंका से स्थानीय पुलिस को सूचना देते हुए नौशाद की तलाश शुरू हुई लेकिन रात्रि में घने कोहरे के कारण कुछ पता नहीं चल सका लेकिन सुबह बसखारी पुलिस को गन्नीपुर के निकट शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई जहां पहुंच कर परिजनों ने नौशाद के होने की पुष्टि किया। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बीती रात्रि घने कोहरे के बीच किसी चार पहिया अज्ञात वाहन द्वारा साइड मार दिया गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक का दो माह पूर्व ही विवाह हुआ था और अचानक सड़क हादसे में हुई मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
NH-233 पर नवयुवक का शव मिलने से परिजनों में मचा कोहराम – दो माह पूर्व हुई थी शादी





