WhatsApp Icon

टाण्डा : एनएच 233 पर ट्रक से टकराई छात्रों से भरी बस – कोहरे के कारण हुआ हादसा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पड़ोसी जनपद बस्ती से कटका में एमएससी की परीक्षा देने आए छात्रों की बस एक ट्रक से टकरा गई जिससे कई छात्र घायल हो गए। घायलों को टाण्डा सीएचसी व महामाया मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। घटना मंगलवार की सुबह लगभग 08 बजे की बताई है रहा है।


टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 पर धौरहरा (पैकोलिया) के निकट हादसा हुआ। प्राप्त जानकरी के अनुसार बस्ती जनवाद के कोतवाली नगर क्षेत्र के पचपेडिया में संचालित राजन डिग्री कालेज से कटका थानाक्षेत्र में संचालित बिहारी लाल डिग्री कालेज में एमएससी की परीक्षा देने बस संख्या UP 58 T 8070 से छात्र कलवारी मार्ग से आ रहे थे कि लगभग 08 बजे एक ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर का कारण कोहरा बताया जा रहा है। उक्त घटना में घायल छात्रों को टाण्डा सीएचसी व महामाया मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

अन्य खबर

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

एक साथ उठीं पति-पत्नी की अर्थियां, चीख-पुकार से दहला गांव; मौत का रहस्य बरकरार

error: Content is protected !!