WhatsApp Icon

हाइवे पर विपरीत दिशा में तेज रफ्तार से जा रही अज्ञात कार ने ली बाइक चालक की जान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 पर तेज़ रफ़्तार वाहन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की दर्द एक मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त बलिया के सिराज पुत्र हसन के रूप में करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


बसखारी थानाक्षेत्र के हाइवे पर शुक्ल बाजार के निकट कटिया के पास विपरीत दिशा से जा रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आपचे बाइक संख्या UP 41 X 9039 सवार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे बसखारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय सिराज पुत्र नूर हसन निवासी ग्राम सराय भारती थाना रसड़ा जनपद बलिया के रूप में हुआ है। घटना का मुख्य कारण विपरीत दिशा से तेज़ रफ़्तार ई जाने वाला अज्ञात वाहन था। सूचना पर मृतक के परिजन पहुंच गए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान कराने में जुटी हुई है।

अन्य खबर

उम्मीद पोर्टल पर रिजेक्ट वक्फ संपत्तियों का डाटा 8 जून तक करें अपडेट : जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

आवारा कुत्तों का आतंक: 6 वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला, 20 टांके लगाकर बचाने की जंग

सड़क किनारे तड़पता रहा युवक, मदद पहुंची तो जा चुकी थी जान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.