रक्तवीरों के जज्बे ने दिया संदेश—रक्तदान केवल दान नहीं, किसी की जिंदगी बचाने का संकल्प है।
अम्बेडकरनगर। नव्या ग्रीन फाउंडेशन के तत्वावधान में रामनगर स्थित मेडसिटी क्लीनिक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी आलापुर धर्मेंद्र सिंह एवं सेवा ही धर्म टीम के संस्थापक व वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
शिविर को संबोधित करते हुए एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि रक्तदान सबसे श्रेष्ठ दान है। यह महादान है, क्योंकि एक व्यक्ति का दिया हुआ रक्त कई जिंदगियों को बचाने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
नव्या ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी नीरज मौर्य ने स्वयं 19वीं बार रक्तदान कर मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की नई उम्मीद बनता है और गंभीर परिस्थितियों में मरीज के स्वास्थ्य को बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा ने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद अनमोल है। दुर्घटना पीड़ितों, गंभीर रोगियों, गर्भवती महिलाओं और अन्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है।
शिविर में कुल 37 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 32 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रक्तदान करने वालों में नीरज मौर्य, घनश्याम गौतम, बलिराम गौतम, चंदन जायसवाल, अंकित पाल, राघवेंद्र यादव, जितेंद्र, सत्य प्रकाश, अंगद मौर्य, जंग बहादुर मौर्य, राहुल, सालिकराम, दयाशंकर यादव, विजय कुमार, नीरज कुमार, अंकित यादव, पुनीत दुबे, बजरंगी, करार हुसैन, जय प्रकाश मौर्य, प्रज्वल, विवेक जायसवाल, दिलीप जायसवाल, अनूप कुमार, आनंद कुमार, राहुल मौर्य, अनमोल मौर्य, चंद्रशेखर, विपुल जायसवाल, विनोद और अरविंद मौर्य शामिल रहे।
शिविर में रक्तकेंद्र से डॉक्टर महेश यादव, पीआरओ विंदेश्वरी प्रसाद, काउंसलर दीपक नाग, लैब टेक्नीशियन अमरजीत वर्मा, सूरज पांडेय, शिशिर, अजय, अरुण व शिव बहादुर के साथ डॉक्टर शैलेश यादव, समाजसेवी अब्दुल्ला इदरीशी, नदीम हैदर, सदानंद गुप्ता, भाजपा नेता आनंद जायसवाल, आदित्य मौर्य, प्रधानाचार्य नागेंद्र बहादुर यादव, पत्रकार रमेश मौर्य, जगदीप गौतम, राहुल मौर्य, आसिफ हाशमी, सरफराज अहमद, विनय, सनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




