WhatsApp Icon

टांडा में स्मैक की भेंट चढ़ा एक और नौजवान – नशीला इंजेक्शन भी कई घरों को कर रहा है बर्बाद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा नगर में नशा के चंगुल में फंस चुके एक नौजवान का शव सुनसान गली से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पवित्र सरयू तट किनारे आबाद प्राचीन ऐतिहासिक औद्योगिक बुनकर नगरी टांडा में नशीला इंजेक्शन व स्मैक की बिक्री पर पाबंदी लगाने को लेकर समाज सेवियों द्वारा लगातार मांग की जाती रही है लेकिन प्रशासन व पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए लगातार स्मैक व नशीले इंजेक्शन की जमकर बिक्री हो रही है।
टांडा नगर पालिक क्षेत्र के मोहल्लाह सिकंदराबाद में स्थित कसाई टोला की एक गली में पानी की पाइप बिछाई गई और गली को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उक्त गली में शनिवार की रात्रि में स्थानीय लोगों ने एक युवक को नाली में मृत्यु गिरा हुआ देखा तो स्थानीय सभासद मो.ज़ाहिद उर्फ छोटू को सूचना दिया और उसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना पर तत्काल कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, एसएसआई वेद प्रकाश यादव, एसआई दिनेश रॉय कई सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान राहुल मौर्य पुत्र जानकी मौर्य निवासी टांडा नगर के मोहल्लाह कस्बा छोटी बाजार थाना अलीगंज के रूप में हुई। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दिया गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बताते हैंकि मृतक स्मैक व नशीले इंजेक्शन के चंगुल में बुरी तरह फंस चुके था और गलियों से कबाड़ बीन कर आने नशे का इंतज़ाम करता था।
बहरहाल टांडा नगर में स्मैक व नशीले इंजेक्शन की चपेट में आने से कई घर बर्बाद हो रहे हैं जिनको बन्द कराने की समाज सेवियों द्वारा लगातार मांग की जा रही है।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!